मुशर्रफ ने इस्तीफा देने से इंकार किया

इस्लामाबाद, 7 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने स्पष्ट किया है कि वे फिलहाल इस्तीफा नहीं देंगे और राष्ट्रहित में यदि जरूरत पड़ी तभी वे इस बारे में कोई निर्णय लेंगे।

इस्लामाबाद, 7 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने स्पष्ट किया है कि वे फिलहाल इस्तीफा नहीं देंगे और राष्ट्रहित में यदि जरूरत पड़ी तभी वे इस बारे में कोई निर्णय लेंगे।

विभिन्न टेलीविजन चैनलों के साथ बातचीत में मुशर्रफ ने कहा, "मौजूदा स्थिति में मैं इस्तीफा नहीं दूंगा।" हालांकि राष्ट्रपति के निवास बुलाए गए टेलीविजन संवाददाताओं में वे संवाददाता शामिल नहीं थे जो कथित रूप से मुशर्रफ के बारे में पूर्वाग्रह रखते हैं।

इस सम्मेलन में मुशर्रफ ने कहा, "जो लोग मेरे खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं, उनकी तरफ से ही अफवाह फैलाई जा रही है। मैं तभी इस्तीफा दूंगा जब मैं खुद महसूस करूंगा कि देश को मेरी जरूरत नहीं है। मैं फिलहाल अपने पद पर बने रहना चाहता हूं, लेकिन यदि मैं निष्क्रिय बैठा रहा तो ऐसी स्थिति में इस्तीफा देना पसंद करूंगा।"

उधर मीडिया में आ रही रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) जिसके नेतृत्व में पाकिस्तान में गठबंधन सरकार चल रही है, ने संविधान संशोधन का एक मसौदा तैयार किया है जिसमें संसद को भंग करने समेत राष्ट्रपति के ज्यादातर अधिकार घटाने का प्रावधान है।

मुशर्रफ का कहना है कि वे चुने हुए राष्ट्रपति हैं और वे किसी के दबाव में आकर इस्तीफा नहीं देंगे। लेकिन यदि संसद में उनके लिए कोई निर्णय लिया जाता है तो वे उसका सम्मान करेंगे।

उन्होंने कहा, "यदि संसद यह चाहती है कि मैं चला जाऊं तो मैं ऐसा जरूर करूंगा, लेकिन ऐसे लोगों के कहने से, जिन्हें कोई अधिकार ही नहीं है, मैं अपना पद नहीं छोड़ूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+