पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि पर गुजरात ने की केंद्र की आलोचना
गांधीनगर, 7 जून (आईएएनएस)। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में की गई वृद्धि के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए गुजरात सरकार ने शनिवार को कहा कि पेट्रोल व डीजल पर बिक्री कर में छूट दिए जाने से राज्य सरकार की आय पर असर पड़ेगा।
गुजरात सरकार के प्रवक्ता और राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जय नारायण व्यास ने कहा, "पेट्रोल व डीजल पर बिक्री कर में कटौती की जाएगी या नहीं इस संबंध में फैसला कुछ दिनों पूर्व गठित की गई विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के बाद ही होगा।"
व्यास से जब यह पूछा गया कि कई राज्यों ने पेट्रो उत्पादों पर बिक्री कर में कटौती की तो उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार वैट और बिक्री कर से राजस्व कमाती है। इनमें किसी प्रकार की कटौती से राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी।
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए व्यास ने कहा कि यह अफवाह फैलाई जा रही है कि पेट्रोल-डीजल मेंमूल्य वृद्धि से राज्य सरकार के राजस्व में वैट के जरिए 4.50 अरब रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी होगी। यह एक भ्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications