पिता की हत्या के लिए सुपारी देने वाले बेटों के खिलाफ मुकदमा

जालंधर, 7 जून (आईएएनएस)। पंजाब की पुलिस ने जलंधर शहर में दो अनिवासी भारतीय (एनआरआई) समेत तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिन्होंन अपने पिता की हत्या के लिए सुपारी दी थी।

पुलिस ने जालंधर निवासी राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दो अनिवासी भाइयों अमनदीप और सुमनदीप के खिलाफ हत्या का षड़यंत्र रचने के लिए मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक तीनों भाइयों ने अपने पिता करनैल सिंह की हत्या के लिए एक पेशेवर हत्यारे को हवाला के जरिए चार लाख रुपये की सुपाड़ी दी थी। करनैल सिंह की हत्या इस वर्ष 16 मई को हुई थी।

बताया जा रहा है कि करनैल को गोली मारी गई थी जबकि उनके बेटे इसे महज एक सड़क दुर्घटना करार दे रहे थे।

पुलिस के मुताबिक करनैल सिंह दूसरी शादी के लिए अड़े हुए थे और उनके बेटों को डर था कि शादी के बाद उनकी संपत्ति का बंटवारा हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+