गंगा के नीचे गुजरेगी कोलकाता मेट्रो

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि परियोजना के पूरा होने के बाद फुटबॉल मैच देखने के लिए सभी व्यक्ति हावड़ा से सॉल्ट लेक सीधे जा सकेंगे।"
दासमुंशी ने कहा, "आज का दिन पश्चिम बंगाल और कोलकातावासियों के लिए बड़ा ही खास दिन है। मैंने वर्ष 1971 में इस परियोजना की कल्पना की थी।" उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के दौरान मेट्रो लाइन गंगा नदी के नीचे से भी गुजरेगी।
इस परियोजना के तहत आठ किलोमीटर की भूमिगत मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी जबकि 5.77 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन को सतह से ऊपर बिछाया जाएगा। इस परियोजना को अगले साढ़े छह वर्षो में केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications