तिब्बतियों ने किया आईओसी बैठक का विरोध

IOC Meeting
एथेंस, 6 जूनः अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की एथेंस में चल रही कांफ्रेंस के बाहर तिब्बती प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों ने 'आईओसी शर्म करो' और 'तिब्बती मर रहे हैं' के नारे लगाए।

उनकी यह भी मांग थी कि आईओसी चीन पर तिब्बत में मानवाधिकारों का उल्लंघन न करने के लिए दबाव बनाए। प्रदर्शनकारियों ने आईओसी से तिब्बत में 19 जून को होने वाली मशाल रिले को स्थगित किए जाने की भी मांग की।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चीन का कहना है कि तिब्बत की राजधानी ल्हासा में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि तिब्बत समर्थकों का कहना है कि इस हिंसा में ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+