दिल्ली की सड़कों पर वातानुकूलित बसें

Air-conditioned Bus
नई दिल्ली, 6 जूनः दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने गुरुवार को हल्के लाल रंग की वातानुकूलित बसों को दिल्ली की सड़कों पर उतारा। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इंडिया गेट पर झंडी दिखाकर आठ वातानुकूलित बसों को रवाना किया।

इन बसों को राजधानी की चुनिंदा मार्गो पर चलाया जाएगा। राजधानी में हाल में बनाए गए बस रैपिड ट्रांसपोर्ट कारीडोर पर इन बसों को चलाए जाने की आशा है। इन बसों में किराया 10 रुपए से 25 रुपए तक होगा।

दिल्ली के परिवहन मंत्री हारुन रशीद ने आईएएनएस को बताया कि इस महीने के अंत तक 25 और वातानुकूलित बसों को सड़कों पर उतारने की योजना है।

परिवहन मंत्री के अनुसार डीटीसी वातानुकूलित बसों के बेड़े में 2009 के अंत या 2010 की शुरूआत तक 1000 बसें शामिल हो जाएंगी। ब्लू लाइन बसों को सड़कों से पूरी तरह हटा लिया जाएगा। राजधानी में 2010 तक पांच हजार लो-फ्लोर बसें होंगी जिनमें एक हजार वातानुकूलित होंगी।

सेंटर फार साइंस एंड एन्वायरमेंट की निदेशक सुनीता नारायण ने कहा कि ये बसें प्रदूषण दूर करने में काफी सहायक होंगी। वातानुकूलित बसों के कारण लोग आटो और निजी वाहनों का उपयोग कम करेंगे। इससे दिल्ली की सड़कों पर लगने वाले जाम को कम करने में सहायता मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+