सुजलान की जर्मन कंपनी में हिस्सेदारी
मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। पवन ऊर्जा के उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी सुजलान एनर्जी, जर्मनी की 'विंड टर्बाइन' निर्माता कंपनी आरईपावर सिस्टम्स में सर्वाधिक शेयरों वाली कंपनी हो गई है।
कंपनी ने फ्रांस की ऊर्जा कंपनी अरेवा के उन 30 फीसदी शेयरों को खरीद कर यह उपलब्धि हासिल की जो उसने आरईपावर में खरीद रखे थे।
दोनों कंपनियों ने इस संबंध में एक समझौते पर गत 24 मई को हस्ताक्षर किए। शेयरों की इस खरीद के बाद आरईपावर में सुजलान के कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 66 फीसदी हो गई है।
गौरतलब है कि कंपनी का पुर्तगाल की कंपनी मार्टिफर से एक समझौता है जिसके आरईपावर में बड़ी संख्या में शेयर हैं।
कंपनी ने एक वक्तव्य में बताया कि 'वोटिंग पूलिंग एग्रीमेंट' नामक इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां आरईपावर में अपने शेयरों को मिलाकर अपना प्रभुत्व स्थापित कर सकेंगी। गौरतलब है कि आरईपावर में दोनों कंपनियों के 89 फीसदी शेयर हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications