बांग्लादेश में सरकार के खिलाफ राजनीतिक गठबंधन के आसार नही

ढाका, 6 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार के खिलाफ राजनीतिक गठबंधन के लिए बड़ी पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। अधिकांश नेताओं के जेल में बंद होने के बावजूद इन पार्टियों ने अकेले संघर्ष करने का निश्चय किया है।

देश की सबसे पुरानी पार्टी अवामी लीग ने गुरुवार को एक बार फिर अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का एकजुट होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

दोनों पार्टियां केवल 1990 में पहली और अंतिम बार सैनिक शासक जनरल एच.एम इरशाद को सत्ता से बाहर करने के इरादे से एकजुट हुई थीं।

अवामी लीग का आरोप है कि बीएनपी की राजनीतिक खींचतान के कारण ही आम चुनाव रद्द हुए और पिछले वर्ष जनवरी में राष्ट्रीय आपात स्थिति लागू हुई।

बीएनपी से प्रतिद्वंद्विता के अलावा अवामी लीग को ज्यादा ऐतराज जमात-ए-इस्लामी से किसी किस्म के गठबंधन से है। खुद को धर्मनिरपेक्ष मानने वाली अवामी लीग देश की सबसे बड़ी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहती।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कार्यवाहक सरकार के प्रमुख सलाहकार फखरूद्दीन अहमद अपना कार्यकाल समाप्त होने के पहले 90 दिन के भीतर चुनाव करवा सकते हैं। कार्यवाहक सरकार ने दिसंबर में चुनाव करवाने का वादा किया है।

गौरतलब है कि अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना और बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। उनका आरोप है कि कार्यवाहक सरकार उनको जेल में रखने और दोषी ठहराने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जा सके।

लेकिन दोनों नेताओं के जेल में होने के बावजूद उनकी पार्टियों के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। विरोध प्रदर्शन की आशंका से सरकार ने पूरे देश में करीब 12,000 राजनीतिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+