उत्तर-प्रदेश के शिक्षाधिकारी 9 जून से करेंगे आंदोलन
लखनऊ 6 जून, (आईएएनएस)। उत्तर-प्रदेश के जौनपुर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईएसओ) दिनेश चंद्र पांडे की हत्या के विरोध में प्रदेश के शिक्षाधिकारियों ने 9 जून से शिक्षा निदेशक कार्यालय, लखनऊ के समक्ष अनिश्चतिकालीन धरना-प्रदशर्न करने का निर्णय लिया है।
उत्तर-प्रदेश ऑफिसर्स एसोसिएशन की गुरूवार देर शाम हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार को किसी भी तरह की सहायता न देने से माहौल और गरमा गया है। इस मामले में सरकार की लापरवाही को लेकर सारे शिक्षाधिकारियों में आक्रोश है।
महेंद्र ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि शिक्षाधिकारियों को धरना प्रदशर्न का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा इस समय प्रदेश के शिक्षाधिकारी सुरक्षित नहीं हैं।
उल्लेखनीय है 28 मई को जौनपुर के जिलाविद्यालय निरीक्षक दिनेश चंद्र पांडे की शिक्षक अंजनीशंकर ने वेतन विवाद के कारण उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications