पश्चिम बंगाल में तृणमूल के बंद से जनजीवन प्रभावित

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य में हुई बढ़ोतरी के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को आहूत बंद के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

इससे पूर्व गुरुवार को सत्तारुढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इसी मुद्दे पर राज्यव्यापी बंद किया था।

बंद के कारण राज्य में रेल सेवा सबसे अधिक प्रभावित हुई है। वहीं विश्वविद्यालय परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। विमान सेवाओं पर असर नहीं पड़ा है, लेकिन यात्रियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। वाहनों की आवाजाही बहुत कम है।

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के पटरियों पर विरोध प्रदर्शन करने की वजह से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दक्षिण पूर्वी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आर. एन. महापात्रा ने आईएएनएस से कहा, "हमने लंबी दूरी की आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। प्रदर्शनों के कारण कई रेलगाड़ियां देर से पहुंच रही हैं। बंद के कारण स्थानीय रेलगाड़ियां भी नहीं चल रहीं।"

कोलकाता के कुछ बाजार खुले हैं, लेकिन वहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं है। शहर के उत्तरी इलाके में स्थित मानिकटाला बाजार के एक दुकानदार निर्मल कुमार पांडा ने बताया, "मैंने गुरुवार को भी दुकान खोली थी, लेकिन माकपा कार्यकर्ताओं ने जबरन बंद करवा दी। उन्होंने मुझे शुक्रवार को दुकान खोलने के लिए कहा।"

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी बंद से प्रभावित हुई है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी किस्म की हिंसा की कोई भी खबर नहीं है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजेश सुवर्ण ने बताया, "सड़क पर जाम लगाने वालों और राहगीरों को उनके गंतव्य पर जाने से रोकने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+