उड़ीसा में बंद का रहा आंशिक असर, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार (लीड)

भुवनेश्वर, 6 जून (आईएएनएस)। उड़ीसा में आज बंद के दौरान वाम दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत बढ़ाए जाने के विरोध में उन लोगों ने शुक्रवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़कों को जाम कर दिया और टायरों को जलाया। प्रदर्शनकारियों के रेलपटरियों पर आ जाने से रेल सेवाएं भी आंशिक रूप से बाधित हुईं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रदीप कपूर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद सड़क यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई जबकि राज्य के किसी दूसरे हिस्से से अब तक किसी अप्रिय घटना के समाचार नहीं मिला है।"

राज्य खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के जिन स्थानों पर वामपंथी पार्टियां सक्रिय है उन स्थानों पर भी बंद असफल रहा है।

उन्होंने बताया कि राजधानी समेत राज्य के किसी अन्य शहर से अप्रिय घटना के समाचार नहीं मिले हैं।

राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में दिनभर सामान्य गति से कामकाज चलता रहा। उन्होंने बताया कि सचिवालय के सभी कर्मचारी समय से पहले ही कार्यालय पहुंच गए थे, जिसके बाद 10.15 बजे सचिवालय के मुख्य दरवाजे को बंद कर दिए गया।

पार्टी की राज्य इकाई के सचिव जनार्दन पाटी ने कहा, "हम लोगों को यह खबर मिली है कि दो हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+