एशियाई हाजिर बाजार में सोना मजबूत
नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। एशियाई हाजिर बाजार में आज कारोबार के दौरान सोना मामूली मजबूत देखा गया। यूरो के मुकाबले डालर में आई मजबूती सोने की कीमतों में तेजी के लिए जिम्मेदार है। एशियाई हाजिर बाजार में आज कारोबार के दौरान सोना 882.90 डालर प्रति औंस की ऊंचाई तक गया।
यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी ) के अध्यक्ष ट्रिचेट के कल आए बयान के मद्देनजर यूरो की तुलना में डालर में कमजोरी जारी है। ट्रिचेट के बयान से इस बात के संकेत मिले हैं कि ईसीबी अपनी आगामी बैठक में ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा कर सकता है।
निवेशकों को अमेरिकी श्रम विभाग से आज जारी होने वाले रोजगार से संबंधित आंकड़ों का भी बेसब्री से इंतजार है।
घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में आज सोना का जून वायदा 12,127 रुपये प्रति दस ग्राम खुला और 12,000 - 12,161 रुपये प्रति दस ग्राम के बीच कारोबार करते हुए फिलहाल 61 रुपये की नरमी से 12,147 रुपये प्रति दस ग्राम देखा जा रहा है। चांदी का जुलाई वायदा भी आज 23,952 रुपये प्रति किलोग्राम खुला और 23,904-24,200 रुपये प्रति2 किलोग्राम के बीच कारोबार करते हुए फिलहाल 166 रुपये की तेजी से 24,142 रुपये प्रति किलो है।
इंडो-एशियन न्यूज सविस।
*












Click it and Unblock the Notifications