वाराणसी में बड़े आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश

वाराणसी, 6 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने आज रिंकू तिवारी गैंग के 11 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता उस वक्त हाथ लगी, जब उसे यह पता चला कि रिंकू तिवारी व विश्वास नेपाली एक गिरोह बनाकर व्यापारियों एवं कुछ अन्य संभ्रान्त लोगों से अवैध वसूली के लिए धमकी दे रहे हैं।

इसकी सूचना मिलने के बाद वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय प्रकाश ने नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान दस्ते (एसओजी) को निर्देशित किया।

उसके बाद एसओजी ने इस गैंग के मनीष कुमार उर्फ चन्दन, सुनील कुमार उर्फ गुल्लू तथा विनीत कुमार सिंह सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्तौल, तीन रिवाल्वर व 33 जिन्दा कारतूस तथा तीन चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की हैं।

एसओजी प्रभारी के. डी. मिश्रा के अनुसार इस गैंग को रिंकू तिवारी नेपाल से संचालित करता है। वहीं से वह इंटरनेट के माध्यम से अपने गैंग के सदस्यों को निर्देशित कर अवैध वसूली, अपहरण और हत्या जैसे कृत्यों को अंजाम देता था।

एसएसपी ने बताया कि गिरोह के कार्य करने का तरीका अत्याधुनिक था। वे जिन व्यापारियों से पैसा वसूल करते थे, उस पैसे को इंटरनेट बैंकिग के माध्यम से अपने आका तक पहुंचा देते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+