ओबामा ने हिलेरी से भेंट की
वाशिंगटन, 6 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बराक ओबामा ने गुरुवार रात अपनी पार्टी उम्मीदवारी की दौड़ में उनकी प्रतिद्वंद्वी रहीं हिलेरी क्लिंटन से उनके वाशिंगटन स्थित आवास पर भेंट की।
वाशिंगटन, 6 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बराक ओबामा ने गुरुवार रात अपनी पार्टी उम्मीदवारी की दौड़ में उनकी प्रतिद्वंद्वी रहीं हिलेरी क्लिंटन से उनके वाशिंगटन स्थित आवास पर भेंट की।
दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। हिलेरी जिन्होंने अपनी हार अभी नहीं मानी है शनिवार को वाशिंगटन में अपने समर्थकों को धन्यवाद देने के लिए आयोजित समारोह में बराक ओबामा के समर्थन की घोषणा कर सकती हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वह इसके लिए उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए सौदेबाजी कर सकती हैं।
इसके कुछ घंटे पहले ही उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए प्रचार अभियान चलाने के समर्थकों के प्रस्ताव को हिलेरी ने अस्वीकार कर दिया था।
लेकिन इसके पहले सप्ताह में न्यूयार्क के सांसदों की एक निजी बैठक में उन्होंने कहा था कि वह वह ओबामा के सहायक की भूमिका निभाने को तैयार हैं।
उधर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जान मैक्के न को चुनाव कोष के लिए मई में 2.15 करोड़ डालर की राशि दानदाताओं से मिली है। एक माह में मैक्के न को प्राप्त हुई यह सबसे बड़ी रकम है। अप्रैल में रिपब्लिकन उम्मीदवार को 1.8 करोड़ डालर की रकम मिली थी। मैक्के न के प्रवक्ता ब्रायन रोजर्स ने कहा कि प्रचार अभियान के लिए 3.15 करोड़ डालर की रकम इस समय कोष में है।
लेकिन चुनावी कोष इकट्टा करने के मामले में ओबामा सबसे आगे हैं। फरवरी महीने में ही उनको 5.5 करोड़ डालर की रकम प्राप्त हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications