नाइजीरिया वीजा घोटाले में पाक विदेशमंत्री के विरोधाभासी बयान
इस्लामाबाद, 6 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अफ्रीकी देश नाइजीरिया में पाकिस्तानी दूतावास और नशीली दवाओं के व्यापारियों के बीच सांठगांठ के बारे में परस्पर विरोधी बयान दिए हैं।
गुरुवार को नेशनल असेंबली में प्रश्नकाल के दौरान कुरैशी ने कहा कि अबूजा स्थित पाक दूतावास द्वारा वीजा देने के मामले में कोई अनियमितता नहीं पाई गई है।
इसके दो सप्ताह पहले विदेश मंत्री ने अबूजा में पाक उच्चायुक्त को सीनेट की एक समिति के सामने पेश होने और वीजा घोटाले से जुड़े आरोपों का जवाब देने का आदेश दिया था। उन्होंने वादा किया था कि इस घोटाले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को कुरैशी ने नेशनल असेंबली को बताया कि नाइजीरिया स्थित उच्चायोग ने वीजा देने के लिए निर्धारित सभी नियमों का पालन किया है। उच्चायोग के वीजा रिकार्डो में किसी अनियमितता की सूचना नहीं है।
पाकिस्तान में नशीली दवाओं के साथ बड़ी मात्रा में गिरफ्तार किए गए विदेशियों में से करीब सभी ने नाइजीरिया स्थित पाक उच्चायोग से वीजा लिया था।
समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार सीनेट की समिति ने विदेश विभाग के कुछ राजनयिकों के इस वीजा कांड में शामिल होने का आरोप लगाया है। सीनेट समिति का मानना है कि बिना किसी मिलिभगत के विदेशियों को इतनी बड़े पैमाने व्यापार वीजा नहीं दिया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications