बढ़ती महंगाई के लपेटे में आए शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट (लीड-3)

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। बढ़ी हुई महंगाई दर के ताजा आंकड़ों ने शुक्रवार को देश के शेयर बाजारों को भी लपेटे में ले लिया। आज सेंसेक्स 197 और निफ्टी 49 अंक गिर गया।

गौरतलब है कि 24 मई को समाप्त हुए सप्ताह में मुद्रा स्फीति यानी महंगाई की दर बढ़कर 8.24 प्रतिशत के स्तर पर जा पहुंची है। इससे पहले यह 8.1 प्रतिशत थी।

मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 50.14 अंक अर्थात 1.25 प्रतिशत गिरकर 15,572.18 पर बंद हुआ।

इस दौरान बीएसई का मिडकैप 50.14 अंक अर्थात 0.78 प्रतिशत फिसलकर 6,350.15 पर और स्मॉलकैप 39.54 अंक अर्थात 0.51 प्रतिशत के नुकसान से 7,696.05 पर बंद हुए।

बीएसई में कुल 3,113 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिसमें 1,246 कंपनियों के शेयर मुनाफे में रहे जबकि 1,693 कंपनियों के शेयरों को नुकसान हुआ। कुल 174 कंपनियों के शेयर ऐसे थे जिनमें कोई नफा-नुकसान नहीं हुआ।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के सर्वाधिक नुकसान वाले विप्रो के शेयर 4.43 प्रतिशत गिरकर 505.00 पर, आईटीसी के शेयर 4.14 प्रतिशत नीचे 213.15 पर, रैनबैक्सी लैब्स के शेयर 3.47 प्रतिशत नीचे 506.80 पर और हिंडालको के शेयर 3.46 प्रतिशत गिरकर 175.60 पर बंद हुए।

उधर महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सेंसेक्स के सर्वाधिक मुनाफा वाले शेयरों में रहे। इसके शेयर 3.46 प्रतिशत ऊपर 582.20 पर बंद हुए। इसके अलावा टाटा मोटर्स के शेयर 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 540.05 पर, ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,262.80 पर और इंफोसिस के शेयर 0.66 प्रतिशत ऊपर 1,992.85 पर बंद हुए।

बीएसई में आज अकेले वाहन क्षेत्र का सूचकांक ऐसा रहा जिसमें बढ़त देखी गई। सबसे ज्यादा ढाई प्रतिशत की गिरावट एफएमसीजी क्षेत्र के सूचकांक में दर्ज की गई। अचल संपत्ति, धातु, फार्मा और बैंक क्षेत्र के सूचकांक भी एक प्रतिशत से ज्यादा गिरे। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (पीएसयू), तकनीकी, उपभोक्ता वस्तु, पूंजीगत वस्तु और तेल एवं गैस क्षेत्र के सूचकांकों में भी आधे प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

उधर राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 'निफ्टी' भी 49.15 अंक अर्थात 1.05 प्रतिशत नीचे गया और यह 4,627.80 पर बंद हुआ। गुरुवार को यह 4,676.95 पर बंद हुआ था।

इस दौरान एनएसई में कुल 12,572.41 करोड़ रुपये का नकद कारोबार हुआ जबकि 42,888.38 करोड़ रुपये का फ्यूचर एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) कारोबार हुआ। उधर बीएसई में कुल 5,233.34 करोड़ रुपये का नकद कारोबार हुआ।

इससे पहले शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत अच्छी हुई थी और सेंसेक्स 70 अंकों की बढ़त के साथ खुला था, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही उसमें गिरावट देखी गई।

आज सुबह सेंसेक्स 70.84 अंकों की बढ़त के साथ 15,840.56 पर और निफ्टी 4676.95 पर खुला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+