आरुषि हत्याकांड: सुराग के सीबीआई ने कराई नालों की सफाई (लीड)

नई दिल्ली/नोएडा, 6 जून (आईएएनएस)। बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्यााकांड की जांच में जुटी सीबीआई ने शुक्रवार को इस दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त हथियारों की खोज के लिए आरोपी डॉक्टर राजेश तलवार के नोएडा के जलवायु विहार स्थित अपार्टमेंट के आसपास के सीवर लाइनों की सफाई करवाई लेकिन उसे कोई 'महत्वपूर्ण सुराग' नहीं मिला।

सीबीआई ने गाजियाबाद की एक अदालत द्वारा गुरुवार को आरुषि के पिता राजेश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के एक दिन बाद यह कार्रवाई की।

सफाईकर्मियों ने आज सुबह नालों की सफाई की और हथियारों की तलाश की। सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि आज का अभियान विफल रहा और कोई भी महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, "घर के बाहर और अंदर की तलाशी ली गई। हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार की खोज के लिए घर के पास के एक नाले में भी तलाशी ली गई।"

हत्याकांड में प्रयोग किए गए हथियार और आरुषि व हेमराज के मोबाइल फोन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए सीबीआई ने चार जून को राजेश की झूठ पकड़ने वाली मशीन (पोलीग्राफ टेस्ट ) से जांच करवायी थी।

सीबीआई अधिकारी ने कहा कि यह जांच खासतौर पर हथियार के बारे में पता लगाने की गई। उन्होंने कहा कि जांच की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

गौरतलब है कि 16 मई को आरुषि अपने घर में मृत पाई गई थी। शुरुआत में पुलिस का शक तलवार परिवार के घरेलू नौकर हेमराज पर गया था, लेकिन अगले ही दिन हेमराज घर का शव भी छत से बरामद हुआ था।

इस दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने 23 मई को राजेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उस समय कहा था कि तलवार ने पहले हेमराज और फिर आरुषि की हत्या की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+