बाघों पर आधारित वृत्तचित्र का निर्माण करेंगे जॉन अब्राहम

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। जाने-माने पर्यावरणविद और फिल्म निर्माता माइक पांडेय के साथ मिलकर बालीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम बाघों पर एक फिल्म का निर्माण करने के लिए राजी हो गए हैं। उन्होंने इस आशय की घोषणा यहां एक पुरस्कार समारोह के दौरान की।

जॉन ने संवाददाताओं के बीच कहा, "वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति अपने लगाव के कारण मैं इस फिल्म के निर्माण के लिए सहमत हुआ हूं। इस फिल्म में माइक वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करेंगे। यह फिल्म चार बाघों को लेकर बनाई जाएगी।"

गौरतलब है कि 'जिस्म' से 'गोल' तक कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर चुके जॉन को महाराष्ट्र में हाथियों के लिए देश का पहला गांव बनाने के लिए गुरुवार को 'इको वैरियर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

माइक कहते हैं, "जॉन अभी भी हाथियों, बाघों, बंदरों और गली के कुत्तों के लिए काफी कुछ कर रहे हैं इसलिए इस फिल्म के लिए तैयार हो गए। इसके निर्माण में लगभग डेढ़-दो साल का समय लग जाएगा।"

जॉन अपने नए बैनर 'जॉन अब्राहम एंटरटेनमेंट' के तले इस फिल्म का निर्माण करेंगे।

माइक कहते हैं, "यह तीन बच्चों और उनकी बाघिन मां पर तैयार एक वृत्तचित्र होगा जिसमें दिखाया जाएगा कि वह किस तरह से अपने बच्चों के विकास में सहयोग करती है।"

जॉन कहते हैं, "बच्चों के लिए मैं इस फिल्म को 'द लायन किंग' की तरह ही बनाना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि इसके बाद लोग बाघों के संरक्षण के लिए आगे आएंगे। यह फिल्म व्यावसायिक नहीं होगी, बल्कि दिली सुकून के लिए बनाई जाएगी।"

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित इस समारोह के अंत में जॉन ने 'वन्यजीव बचाओ, जंगल बचाओ' का संदेश लिखकर इस अभियान को आगे बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि जॉन गैर-सरकारी संगठन 'पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) से भी जुड़े हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+