यूरोपीय संघ के देश समान आव्रजन कानूनों के लिए राजी

लग्जमबर्ग, 6 जून (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ के सदस्य देश अवैध आव्रजकों को उनके देश वापस भेजने और उन्हें हिरासत में रखने के लिए अधिकतम अवधि 18 महीने तक सीमित करने संबंधी नियमों पर सहमत हो गए हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, संगठन में लंबे समय से विचाराधीन इस प्रस्ताव पर सहमति के बाद यूरोपीय संसद में 18 जून को मोहर लगा दी जाएगी।

लग्जमबर्ग में यूरोपीय संघ के देशों के गृह मंत्रियों की कल हुई एक बैठक में आतंकवाद के खिलाफ आपसी सहयोग बढ़ाने और विमान यात्रियों के आंकड़े आस्ट्रेलिया को उपलब्ध कराने के साथ-साथ अमेरिका की तर्ज पर इलेक्ट्रानिक यात्रा प्राधिकरण प्रणाली लागू करने पर भी जोर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इन दिशा निर्देशों से अवैध आव्रजकों को वापस भेजने के लिए स्पष्ट, पारदर्शी और तटस्थ नियम बनाने में मदद मिलेगी और उनके मानवाधिकारों की भी रक्षा हो सकेगी।

इन दिशा निर्देशों के अनुसार अवैध आव्रजकों को उनके देश भेजने के लिए निशुल्क कानूनी सहायता भी मुहैया कराई जाएगी।

संघ के न्यायिक मामलों के आयुक्त जैक्स बैरोट ने बताया कि अवैध आव्रजकों को हिरासत में रखने की समय सीमा छह महीने है, लेकिन बेहद जरूरी मामलों में इसे अपवाद स्वरूप बढ़ाकर 18 महीने किया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+