ओबामा-हिलेरी की औपचारिक मुलाकात (लीड)
वाशिंगटन, 6 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति पद के चुनावों में डेमोक्रेट पार्टी की जीत पक्की करने के मकसद से बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के बीच औपचारिक मुलाकात हुई है।
वाशिंगटन, 6 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति पद के चुनावों में डेमोक्रेट पार्टी की जीत पक्की करने के मकसद से बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के बीच औपचारिक मुलाकात हुई है।
दोनों पक्षों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, "सिनेटर क्लिंटन और सिनेटर ओबामा ने शुक्रवार की रात हुई मुलाकात में नवंबर में होने वाले चुनावों में सफलता के लिए रणनीति पर चर्चा की।"
शुरुआत में अटकलें लगाई जा रही थी कि यह मुलाकात क्लिंटन के घर में हुई है, लेकिन बाद में सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों नेता वाशिंगटन स्थिति किसी खास जगह पर मिले।
सीएनएन का कहना है कि दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रचार अभियान चलाने हेतु योजना बनाने के लिए यह मुलाकात की है।
उधर ओबामा और हिलेरी के इस मुलाकात से अमेरिकी जनता हतप्रभ है, क्योंकि दोनों डेमोक्रेट नेताओं की यह पूर्व निर्धारित मुलकात नहीं थी।
ओबामा के एक प्रवक्ता ने कहा कि दो दिन पहले तक उम्मीदवारी के लिए आपस में होड़ कर रहे दोनों नेता इस मसले पर चाहते थे कि पार्टी और चुनाव अभियान को एकजुट किया जाए।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में ओबामा का मुकाबला सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक्के न से होगा। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह मुकाबला कांटे का होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications