जब मुलायम मिले मायावती से

दोनों ही ओर से अभी तक इस मुलाकात की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य मानवाधिकार आयोग के पुनर्गठन के संबंध में मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर यह बैठक बुलाई थी, जिसमें मुलायम सिंह भी पहुंचे थे।
अधिकारी के अनुसार, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का चयन करने वाली समिति के सदस्यों में विधानसभा में विपक्ष के नेता भी होते हैं, इसी के तहत मुलायम सिंह यादव आज बैठक में आए थे। उपरोक्त अधिकारी ने कहा कि इस मुलाकात के कोई और मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।
गौरतलब है कि मायावती सरकार ने अभी हाल ही में राज्य मानवाधिकार आयोग का पुनर्गठन करने का निर्णय करते हुए मुलायम शासन के दौरान ज़े एस़ यादव की अध्यक्षता में गठित मानवाधिकार आयोग को भंग कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications