जनता व मीडिया के बीच हो रही है गोवा विधानसभा समिति की बैठक

पणजी, 6 जून (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा समिति की बैठक में राज्य की आम जनता और मीडिया को हिस्सा लेने की इजाजत दी गई है, जिससे वे लोग सीधे तौर पर समिति से संवाद स्थापित कर रहे हैं।

पणजी, 6 जून (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा समिति की बैठक में राज्य की आम जनता और मीडिया को हिस्सा लेने की इजाजत दी गई है, जिससे वे लोग सीधे तौर पर समिति से संवाद स्थापित कर रहे हैं।

पूर्व छात्र नेता और पेशे से वकील अविनाश भोसले ने बैठक में हिस्सा लेने के बाद कहा, "समिति की बैठक में हिस्सा लेना सचमुच एक सुखद अनुभव था लेकिन वहां आम लोगों की संख्या काफी कम थी क्योंकि अभी लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है और इस संबंध में कई लोगों को कोई जानकारी नहीं है।"

बैठक के दौरान उपस्थित गोवा सचिवालय के एक कर्मचारी ने कहा, "बैठक में उपस्थित एक पत्रकार ने किसी भी व्यक्ति के घर के सामने कूड़ादान रखने का मामला उठाते हुए उसे गलत बताया था लेकिन विपक्ष के एक नेता ने इस पर अपना अलग विचार रखा।"

उल्लेखनीय है कि विधानसभा समिति में विभिन्न पार्टियों के विधायकों को शामिल किया गया है जो सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

एक अधिकारी ने कहा, "हम लोग इस दिशा में एक और कदम उठाने जा रहे हैं। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति पर मीडिया और राज्य के आम नागरिक अपनी बात कह सकेंगे।"

गोवा विधानसभा के सचिव आर. कोथांद्रमन ने कहा, "विधानसभा अध्यक्ष एक संसदीय गैरसरकारी संस्था बनाने की योजना बना रहे हैं जिससे कि विधानसभा की पहुंच आम लोगों तक पहुंच सके।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+