आस्ट्रेलिया में वन्यजीवों के लिये बना 70 मीटर लंबा रस्सी का पुल
सिडनी, 6 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में वन्यजीवों की रक्षा के लिए एक व्यस्त राजमार्ग पर रस्सी के 70 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है, जिससे स्थानीय जंगली जानवर बेखौफ होकर राजमार्ग को पार कर रहे हैं।
एक शोधकर्ता ने बताया कि राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं में स्थानीय वन्यजीवों की भारी संख्या में मौत हो रही थी या वह घायल हो रहे थे। इस संख्या को कम करने के लिए दुनिया की पहले 'वाइल्डलाइफ रोप-ब्रिज' का निर्माण किया गया है।
आस्ट्रेलियन रिसर्च सेंटर फॉर अरबन इकॉलोजी (एआरसीयूई) के रॉडनेय वान डेर री ने कहा, "हमलोगों ने शोध के माध्यम से यह साबित किया है कि स्थानीय वन्यजीव बेनाल्ला के निकट 'हुमे' राजमार्ग को पार करने के लिए प्राय: इस पुल का उपयोग करते हैं जबकि कई वन्यजीव पुल का निरीक्षण करते देखे गए हैं।"
उन्होंने बताया कि स्थानीय वन्यजीव अब 70 मीटर लंबे पुल को पार करने में अभ्यस्त हो गए हैं और लगातार अपना आहार खोजने के क्रम में पुल का उपयोग कर राजमार्ग पार करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications