97 कैदियों ने की राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की याचना
इलाहाबाद, 6 जून (आईएएनएस)। पिछले 14 वर्षो से ज्यादा समय से जेल में बंद उम्र कैद की सजा प्राप्त 97 कैदियों ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को एक पत्र लिखकर उनसे इच्छा मृत्यु की याचना की है।
इलाहाबाद, 6 जून (आईएएनएस)। पिछले 14 वर्षो से ज्यादा समय से जेल में बंद उम्र कैद की सजा प्राप्त 97 कैदियों ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को एक पत्र लिखकर उनसे इच्छा मृत्यु की याचना की है।
आईएएनएस को मिले पत्र की एक प्रति में सभी 97 उम्र कैदियों ने हस्ताक्षर किए हैं और इसे पिछले गुरुवार को पंजीकृत डाक से रष्ट्रपति को भेजा गया है।
राष्ट्रपति को भेजे गए इस पत्र में कैदियों ने कहा है कि वे पिछले 14 वर्षो से जेल में सजा काट रहे हैं। इस दौरान उनका आचार व्यवहार भी ठीक रहा है। कैदियों का कहना है कि अब उनके सगे संबंधी उनकी रिहाई के बारे में नाउम्मीद हो चुके हैं।
पत्र में कैदियों ने कहा, "हम अपने परिवार वालों को और ज्यादा इंतजार नहीं करवाना चाहते, उनकी शांति के लिए बेहतर होगा कि हमें फांसी पर लटका दिया जाए।"
कैदियों का कहना है कि जब उनकी रिहाई होगी तब वे इस हालत में नहीं होंगे कि अपने परिवार के सदस्यों और समाज के लिए कुछ कर सकें। ऐसे में यही बेहतर होगा कि उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी जाए।
कैदियों ने पत्र में कहा, "जब हम किसी काबिल ही नहीं रह जाएंगे तो हमारे ऊपर सरकार अपने संसाधनों का बेजा इस्तेमाल क्यों कर रही है।"
कैदियों ने इस पत्र की एक प्रति उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को भी भेजा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications