बैंड बाजे के साथ निकली हथिनी की शवयात्रा

भोपाल, 6 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के रतलाम में एक हथिनी की शवयात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई और अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से हुआ। हथिनी की शवयात्रा में सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रही हथिनी 'लक्ष्मी' की बुधवार को मौत हो गई थी। लक्ष्मी के महावत मुन्ना गिरी के अनुसार उसकी आयु 80 वर्ष थी। पिछले कई सालों से लक्ष्मी रतलाम आती रही है और पूरे शहर में उसका भ्रमण होता था।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मी यहां के लोगों की चहेती हो गई थी। जब उसकी मौत की खबर लोगों को मिली, तो उन्होंने उसके अंतिम संस्कार की इच्छा जताई। जिला प्रशासन को भी इसकी खबर दी गई। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जे. एस. सलूजा ने लक्ष्मी के अंतिम संस्कार में नगर निगम के सहयोग से इंतजाम करवाया।

शहर के लोगों ने गुरुवार को एक समारोह कर लक्ष्मी को श्रद्घांजलि दी और बैंड बाजों के साथ उसकी शवयात्रा निकाली गई। यह शवयात्रा शहर के कई मागरें से होकर गुजरी और त्रिवेणी तट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इसके लिए एक बड़ा गड्ढ़ा खोदा गया और लक्ष्मी को उसमें दफन कर दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+