पाकिस्तान की राजनीतिक हलचलों से परेशान हैं विदेशी राजनयिक
इस्लामाबाद, 6 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजनीति में इन दिनों जारी हलचलों के चलते विदेशी राजनयिकों को बेहद परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है।
'द न्यूज' में शुक्रवार को छपी खबरों के मुताबिक पाकिस्तान में चुनावों के बाद शीर्ष राजनीतिक नेताओं की राजनीति भ्रम में डालने वाली हो गई है। इससे आम लोगों के साथ-साथ विदेशी राजनयिकों को भी समान रूप से दिक्कतें हो रही हैं।
अखबारों द्वारा लिए गए साक्षात्कारों में विदेशी राजनयिकों ने यह खुलासा किया कि यहां के राजनीतिक हलकों में अनिश्चितता का माहौल है। गत दो महीनों से यहां पर आंतरिक राजनीतिक स्थितियां ऐसी हो गई हैं जिसमें यह पता ही नहीं चल पा रहा है कि आखिर में यहां पर क्या हो रहा है।
कुछ विदेशी राजनयिकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता गत नौ सालों से जारी विदेश नीति के बारे में बातचीत करने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी समझ के बाहर है कि आखिर में ऐसा क्यों हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications