भारतीय रेल की नजर अफ्रीका पर

Indian Railway
जोहांसबर्ग, 6 जूनः सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी रेल इंडिया टेक्निकल एंड कोनोमिक सर्विसेज (आरआईटीईएस) दक्षिण अफ्रीकी रेल सेवा के विकास में अपने लिए संभावनाओं की तलाश कर रही है।

आरआईटीईएस के एक वरिष्ठ वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके लिए दक्षिण अफ्रीका के रेल अधिकारियों के साथ उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वार्ता चल रही है। तीन दिन के अफ्रीकी वार्षिक रेल कांफ्रेस में भाग लेने आए आरआईटीईएस के एक्सपोटेक डिवीजन के निदेशक सुमित सिन्हा ने कहा कि हम दक्षिण अफ्रीका में रेल क्षेत्र के कुछ निश्चित हिस्सों में संभावनायें तलाश रहे हैं।

आरआईटीईएस अंगोला, सेनेगल,माली, तंजानिया और मोजांबिक में पिछले 30 साल से सक्रिय है। दक्षिण अफ्रीका में व्यापार हासिल करने के लिए आरआईटीईएस ने हाल में प्रयास शुरू किया है।

मोजांबिक में आरआईटीईएस ने 25 वर्ष के लिए दशकों के गृहयुद्ध से तबाह रेल लाइनों के निर्माण और मरम्मत और निर्माण का ठेका हासिल किया है। इस समझौते के अनुसार आरआईटीईएस तंजानिया और मोजांबिक में 25 साल रेल सेवाओं का संचालन करेगा।

इस दौरान स्थानीय सरकारों को आमदनी को एक निश्चित भाग दिया जाएगा। 25 साल के बाद सभी रेल संपत्तियों को स्थानीय सरकारों को सौंप दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+