कोलंबो विस्फोट : 21 मरे, 50 घायल (लीड-2)
कोलंबो, 6 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के निकट शुक्रवार सुबह हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 21 लोग मारे गए और अन्य 50 घायल हो गए।
कोलंबो, 6 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के निकट शुक्रवार सुबह हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 21 लोग मारे गए और अन्य 50 घायल हो गए।
यह विस्फोट सुबह करीब साढ़े सात बजे कोलंबो से 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित मोरातुवा विश्वविद्यालय के निकट पिलयांडाला-काड्डुपेड्डा रोड पर यात्रियों से खचाखच भरी बस को निशाना बनाकर किया गया।
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "लिबरेशन टाईगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) ने सुबह मोरातुवा के निकट शैलाबिमबारमाया बौद्ध मंदिर के समीप सार्वजनिक परिवहन की एक बस को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया जिसमें आठ महिलाओं समेत 21 लोग मारे गए, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए।"
विस्फोट में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट रिमोट कंट्रोल के जरिए कोटावा से माउंट लाविना जा रही बस को निशाना बनाते हुए किया गया। ।"
सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नान्याक्कारा ने बताया कि तलाशी अभियान चलाने के लिए पुलिस और सैन्य दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को कोलूबोविला और लुनावा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
गौरतलब है कि पिछले दो हफ्तों से कोलंबो और उसके आसपास सार्वजनिक वाहनों को निशाना बनाने की यह तीसरी घटना है, जबकि सेना और लिट्टे के बीच मन्नार, वेलिओया और वान्नी इलाकों में जबरदस्त संघर्ष जारी है।
इससे पहले बुधवार को कोलंबो के बाहरी इलाके देहीवेला में यात्री ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में 18 लोग घायल हो गए थे। देहीवाला में ही 26 मई को हुए एक अन्य शक्तिशाली विस्फोट में नौ नागरिक मारे गए थे और 90 से अधिक घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications