स्वर्ण मंदिर में गूंजे खालिस्तान के समर्थन नारे
अमृतसर, 6 जून (आईएएनएस)। स्वर्ण मंदिर में जून 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए सिख आतंकवादियों को श्रद्धांजलि देने के लिए परिसर में एकत्रित सिख कट्टरपंथियों ने आज खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए।
मंदिर परिसर में पूर्व पुलिस अधिकारी एवं कट्टरपंथी सिख नेता सिमरंजीत सिंह मान के नेतृत्व में कट्टरपंथियों ने अलग राज्य खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए।
मान ने कहा कि अलग सिख राष्ट्र की मांग खत्म नहीं हुई है और अलगाववादी बंदूक के बजाय बैलेट से अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे।
मंदिर परिसर में छिपे भारी हथियारों से लैस सिख आतंकवादियों के खिलाफ जून 1984 में सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए थे। इस आतंकवादियों को श्रद्धांजलि देने के लिए कट्टपंथी इकट्ठा हुए थे।
इस बारे में जिला पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वे खालिस्तान समर्थक और राष्ट्र विरोधी नारे लगाए जाने की घटना की जांच कर रहे हैं।
इससे पहले अकाल तख्त के प्रमुख जत्थेदार जोगिंदर सिंह वेदांती ने मारे गए सिख आतंकवादियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications