कंप्यूटर पर गेम्स खेलने में पुरुषों से पीछे नहीं महिलाएं

बर्लिन, 6 जून (आईएएनएस)। हमेशा से यह माना जाता रहा है कि कंप्यूटर पर गेम्स खेलना पुरुषों को ज्यादा भाता है, लेकिन इनमें महिलाओं की दिलचस्पी भी कुछ कम नहीं।

यद्यपि अधिकांश महिलाएं कंप्यूटर गेम में रुचि नहीं लेतीं लेकिन कुछ महिलाएं 'सिम्स' जैसे गेम खेलना पसंद करती हैं जो सामाजिक संबंधों पर आधारित होते हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जिन महिलाओं की कंप्यूटर गेम्स में बहुत अधिक रुचि होती है वे अपने आप को रिश्तों पर आधारित अथवा घरेलू किस्म के गेम्स तक ही सीमित नहीं रखतीं, बल्कि पुरुषों की पसंद वाले गेम्स अधिक रुचि से खेलती हैं।

बर्लिन में गेम्स खेलने वाली महिलाओं के आनलाइन पोर्टल 'जॉकरवेइबचेन' की प्रमुख एंट्जे अंगर कहती हैं, " आनलाइन गेम्स में महिलाओं को उतना महत्व नहीं मिलता, जितना मिलना चाहिए।"

उधर, हैंबर्ग विश्वविद्याालय के शोधकर्ताओं ने भी गेम खेलने वाली महिलाओं पर ध्यान दिया। उन्होंने जानना चाहा कि आखिर महिलाओं को इनसे क्या हासिल होता है।

उन्होंने पाया कि एक ओर जहां कुछ महिलाएं जीत से ही संतुष्ट होती हैं, वहीं अधिकांश को चुनौतियों से पार पाना पसंद है। कुछ महिलाएं तनाव मिटाने के लिए तो कुछ वास्तविकता से दूर रहने के लिए इन खेलों का सहारा लेती हैं।

हिंसक गेम्स के प्रति महिलाओं के दृष्टिकोण में भी अंतर पाया गया। कुछ महिलाएं इससे दूर रहना पसंद करती थीं तो कुछ को यह बेहद पसंद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+