सबसे बड़ी अमेरिकी मोबाइल फोन कंपनी का हिस्सा बनेगी वोडाफोन

लंदन, 6 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन की मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन की हिस्सेदारी वाली कंपनी अमेरिका में 28 अरब डालर का सौदा करने जा रही है जिसके बाद वह वहां की सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी का हिस्सा बन जाएगी।

अमेरिकी कंपनी वेरिजन वायरलेस में वोडाफोन की 45 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल सेवा मुहैया कराने वाली अमेरिका की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी ऑलटेल कारपोरेशन को 5.9 अरब डालर में खरीदने की घोषणा की है।

वेरिजन वायरलेस इस अधिग्रहण के तहत ऑलटेल कारपोरेशन के 22.2 अरब डालर की देनदारियों को भी चुकाएगी।

इस सौदे के बाद वेरिजन वायरलेस बाजार हिस्सेदारी के मामले में इस क्षेत्र की मौजूदा सबसे बड़ी कंपनी एटीएंडटी से आगे निकलकर अमेरिका की सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी बन जाएगी। इस सौदे के बाद वेरिजन और ऑलटेल की अमेरिका में उपभोक्ताओं की संख्या आठ करोड़ हो जाएगी जबकि एटीएंडटी के उपभोक्ताओं की संख्या 7.1 करोड़ ही है।

गौरतलब है कि 29 जुलाई को वोडाफोन को अलविदा कहने की घोषणा कर चुके अरुण सरीन के कार्यकाल में संभवत: यह अंतिम बड़ा सौदा सबित होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+