हरियाणा ने रसोई गैस और डीजल पर वैट कम किया
चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। हरियाणा ने शुक्रवार को रसोई गैस (एलपीजी) और डीजल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) में कटौती की घोषणा की है। इसके साथ ही हरियाणा पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट की दर कम करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
हरियाणा सरकार ने रसोई गैस पर से वैट पूरी तरह हटाने और डीजल पर मौजूदा 12 प्रतिशत वैट को घटाकर 8.8 प्रतिशत करने की घोषणा की है।
वैट में कटौती के बाद अब हरियाणा में रसोई गैस 13 रुपये प्रति सिलेंडर और डीजल एक रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा।
गौरतलब है कि दो दिन पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में क्रमश: पांच रुपये प्रति लीटर, तीन रुपये प्रति लीटर और 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों से अपील की थी कि वे इन उत्पादों पर लगाया जाने वाला कर कम करें ताकि आम लोगों पर इस वृद्धि का ज्यादा असर न पड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications