भाजपा शासित राज्य पेट्रोलियम पदार्थो पर कर कम करें : राजनाथ

इंदौर, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पेट्रोलियम पदार्थों पर लगने वाले कर में कटौती करने की हिदायत दी है। वे मानते है कि ऐसा करने से केन्द्र सरकार ने आम नागरिक पर जो महंगाई का हमला किया है, उससे कुछ राहत मिलेगी।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस और महंगाई एक दूसरे के पर्याय हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में एक मुश्त इतनी वृद्घि कभी नहीं हुई ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार एक तरफ महंगाई बढ़ाने पर आमादा है, वहीं दूसरी ओर राज्यों को अपनी आमदनी कम करने की सलाह दे रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि वे चाहते हैं कि आम आदमी को राहत मिले, इसलिए उन्होंने भाजपा शासित राज्यों को सलाह दी है कि वे पेट्रोलियम पदाथरें पर लगने वाले कर को कम करें।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भरोसा भी दिलाया है कि वे केबिनेट की बैठक में इस विषय पर चर्चा करेंगे।

राजनाथ सिंह ने आशंका जताई है कि महंगाई की दर दहाई के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। उन्होंने इस स्थिति के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने केन्द्र में राजग सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर में महंगाई कम थी और विकास दर बढ़ रही थी। लेकिन अब तो कांग्रेस से जुड़े लोग महंगाई की दर को विकास की बढ़ती दर से जोड़ रहे है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि वर्तमान की केन्द्र सरकार असंवेदनशील हो चुकी है और वह जनता पर कुठाराघात किए जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+