आंध्र प्रदेश सरकार पेट्रोल व डीजल पर बिक्री कर में कटौती के मूड में नहीं

हैदराबाद, 6 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार की पेट्रोल व डीजल पर बिक्री कर में छूट देने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

राज्य सरकार द्वारा एक दिन पूर्व ही रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि से उपभोक्ताओं को पूरी तरह राहत प्रदान करने के लिए रसोई गैस पर जारी बिक्री कर में कटौती की घोषणा की गई थी।

राज्य सरकार ने आज संकेत दिए कि पेट्रोलियम उत्पादों पर जारी बिक्री कर में फिलहाल छूट देने की ऐसी कोई योजना नहीं है।

प्रदेश के वित्त मंत्री के. रोजैया ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में बताया कि सरकार ने पहले ही रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिक्री कर में भारी कटौती की घोषणा की है, इसलिए सरकार के लिए अब यह संभव नहीं है कि वह पेट्रोल व डीजल पर जारी बिक्री करों में भी छूट पर विचार करे।

मंत्री के अनुसार राज्य प्रायोजित विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए राजस्व की जरूरत को देखते हुए सरकार के लिए यह कदम उठाना संभव नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+