बरेलीः विषाक्त भोजन से मां-बच्चों की मौत

बरेली के मीरगंज थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थिरिया बरहमन गांव में भगवत स्वरूप के घर में उनकी मां और बच्चों की बासी अंडे की सब्जी और हलवा खाने के बाद हालत बिगड़ गई। देखते-देखते उनकी स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें अस्पताल ले जाने की नौबत आ गई।
इससे पहले कि उनका कोई प्राथमिक उपचार हो पाता मां ओमवती, बेटा शिशुपाल 7 वर्ष, बेटी मालती 9 वर्ष की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस घटना में अन्य दो बेटों सबरपाल 5 वर्ष और मुकेश 3 वर्ष की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications