श्रीलंका में तेल भंडार खोजेगी कैर्न्स इंडिया

फौजी ने आईएएनएस से कहा, "सरकार ने तेल एवं गैस भंडार खोजने के लिए ब्लाक नंबर एक भारत की कैर्न्स लिमिटेड को देने का फैसला किया है। हम उन्हें पत्र लिख रहे हैं कि वे 30 जून को कोलंबो आकर समझौते पर हस्ताक्षर कर दें।"
उन्होंने बताया कि ब्लाक नंबर एक तीन हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और कंपनी यहां एक करोड़ डालर का निवेश कर सकती है। अध्ययनों के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि इस क्षेत्र में लाखों डालर कच्चे तेल का भंडार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications