कर्ज माफी योजना की हकीकतों से अवगत हुए वित्त मंत्री
चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आज पंजाब और हरियाणा के अपने दौरे के क्रम में किसानों के लिए घोषित कर्ज माफी योजना के क्रियान्वयन को लेकर जमीनी हकीकतों का जायजा लिया।
दौरे के क्रम में वित्त मंत्री ने संवाददाताओं के महंगाई में बढ़ोतरी से संबंधित सवालों को टालते हुए कहा कि फिलहाल वह सिर्फ इस योजना के संबंध में बातचीत करेंगे।
वित्त मंत्री ने हालांकि अपनी बेबसाइट में महंगाई को लेकर की गई टिप्पणी में भारतीय जनता पार्टी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अन्य घटक दलों पर इल्जाम लगाया है कि ठोस सुझाव देने की जगह ये दल सिर्फ सतही आलोचना में जुटे हैं।
अपनी बेबसाइट में चिदंबरम ने स्वीकार किया है कि देश में बढ़ रही महंगाई चिंता का विषय है लेकिन उन्होंने मौजूदा स्थितियों के लिए वैश्विक स्तर पर विभिन्न जिंसों खासकर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications