प्रधानमंत्री परमाणु नि:शस्त्रीकरण सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को परमाणु नि:शस्त्रीकरण पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
इस सम्मेलन में परमाणु नि:शस्त्रीकरण से जुड़े दुनिया के कई विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन में परमाणु ऊर्जा के सुरक्षित उपयोग और परमाणु हथियारविहीन विश्व के निर्माण को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा होगी।
भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 20 वर्ष पहले 1998 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में वैश्विक परमाणु नि:शस्त्रीकरण का महत्वाकांक्षी प्रस्ताव रखा था। राजीव गांधी के प्रस्ताव को उस समय दुनिया की परमाणु शक्तियों ने दिवास्वप्न कहकर नकार दिया था।
इस सम्मेलन का आयोजन इंडियन काउंसिल आफ आफ वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यूए) और सेंटर फार स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज द्वारा किया जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र नि:शस्त्रीकरण मामलों के प्रतिनिधि सर्जियो डी क्वीरोज डुर्टे सम्मेलन के मुख्य वक्ता होंगे।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी और पंचायती राज मंत्री मणिशंकर अय्यर भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications