सही इलाज में मददगार होगा जेनेटिक परीक्षण
भुवनेश्वर, 6 जून (आईएएनएस)। क्या चिकित्सक की लिखी हुई दवा का असर आप पर नहीं हो रहा है, इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
भुवनेश्वर, 6 जून (आईएएनएस)। क्या चिकित्सक की लिखी हुई दवा का असर आप पर नहीं हो रहा है, इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
महाराष्ट्र की एक बायोटेक फर्म ने एक ऐसा जेनेटिक परीक्षण विधि तैयार की है जो बताया कि आपके लिए कौन सी दवा उपयुक्त है। यह उपचार सस्ता है और ज्यादा कारगर साबित हो सकता है।
पुणे की 'एक्शन बायोटेक फर्म' ऐसे जेनेटिक परीक्षण उपलब्ध करा रही है जो मरीजों के जीनों के अनुसार उन्हें दवा मुहैया कराएगी। इसकी शुरुआत सबसे पहले कैंसर की दवाओं से की जाएगी क्योंकि कैंसर की दवाएं बहुत तेज प्रभाव वाली होती हैं और उसके दुष्परिणाम भी अधिक होते हैं।
एक्शन बायोटेक के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी संदीप सक्सेना ने दावा किया है कि भारत में इस तरह की यह पहली कंपनी होगी।
सक्सेना ने आईएएनएस को बताया, "हम चार प्रकार के परीक्षण उपलब्ध करा रहे हैं जिनकी कीमत क्रमश: 1,750 रुपये से लेकर 3,000 रुपये के बीच होगी।"
उन्होंने कहा, "हम चाहते है कि भारत के सभी चिकित्सक और मरीज जेनेटिक परीक्षण के बारे में जाने और मरीज अपने जेनेटिक परीक्षण के बाद ही कीमोथेरेपी को प्रयोग में लाएं।"
उन्होंने बताया कि जेनेटिक की जानकारी होने से मरीजों को दवा का इस्तेमाल करने में आसानी होगी और इससे धन की भी बचत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications