आंध्रप्रदेश में नहीं बढ़ेंगे रसोई गैस के दाम

हैदराबाद, 5 जून (आईएएनएस)। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी ने घोषणा की है कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हुई वृद्धि का भार उनकी सरकार उठाएगी और राज्य में रसोई गैस की कीमत पूर्ववत बनी रहेगी।

बताया जा रहा है कि आंध्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूर्ववत रखने के लिए इन उत्पादों पर बिक्री कर कम करने पर भी विचार कर सकती है।

रेड्डी ने गुंटुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "राज्य में एक करोड़ पांच लाख से ज्यादा महिलाएं रसोई गैस का इस्तेमाल करती हैं। केंद्र सरकार ने रसोई गैस की कीमत बढ़ा दी है, लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरी माताओं एवं बहनों पर किसी तरह का वित्तीय बोझ बढ़े।

रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमत की भरपाई राज्य सरकार करेगी ताकि राज्य की माताएं एवं बहनें अतिरिक्त वित्तीय बोझ से मुक्त रहें।"

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में क्रमश: पांच रुपये और तीन रुपये प्रति लीटर और रसोई गैस की कीमत 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है।

गुरुवार को ही दिल्ली सरकार ने भी रसोई गैस पर बिक्री कर 40 रुपये प्रति सिलेंडर कम करने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+