एमआईसी की नजर गैर तमिलों पर

कुआलालंपुर, 6 जून (आईएएनएस)। मलेशिया में भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी 'मलेशियन इंडियन कांग्रेस' (एमआईसी) अब गैर तमिल भाषियों को आकर्षित करना चाहती है।

एमआईसी तेलुगू और मलयाली भाषियों और श्रीलंकाई लोगों को पार्टी की तरफ आकर्षित करना चाहती है। यह पार्टी परंपरागत रूप से मलेशिया के 26 लाख भारतीय मूल के तमिल भाषियों का प्रतिनिधित्व करती रही है। ये सभी ब्रिटिश काल में यहां आए थे।

एमआईसी में तेलुगू, मलयाली और श्रीलंका समुदाय के सदस्यों की संख्या काफी कम है। मलेशियाई समाचार पत्र 'द स्टार' ने पार्टी प्रमुख एस. एम. वेल्लू के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी है।

वेल्लू ने कहा, "हम गैर तमिलों को पार्टी में शामिल करना चाहते हैं।" उन्होंने कहा कि पार्टी में संगठन स्तर पर बड़े फेरबदल किए जाएंगे और पार्टी की युवा इकाई और अन्य ईकाईयों में फेरबदल किए जाएंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए चुनावों में पराजय का मुंह देखने वाली एमआईसी अब संगठनात्मक स्तर पर खुद को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+