सरकार ने हसीना, जिया की स्वास्थ्य सुविधायें बढ़ाई

ढाका , 6 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्रियों शेख हसीना और खालिदा जिया की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को देखते हुए वहां चिकित्सा व्यवस्था बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि का निर्णय सरकार के साथ राजनैतिक दलों की वार्ता को सफल बनाने के लिए किया जा रहा है। कार्यवाहक सरकार ने दिसंबर में होने वाले चुनावों के पहले सभी राजनीतिक दलों को वार्ता के लिए बुलाया है।

स्वास्थ्य विभाग ने शेख हसीना और उनकी प्रतिद्वंद्वी खालिदा जिया के बेटे आराफात रहमान कोको के स्वास्थ्य की जांच के लिए दो मेडिकल बोर्डो का गठन किया है। मेडिकल बोर्डो का गठन न्यायालय में की गई शिकायत और जनता के बीच हो रही आलोचना को देखते हुए किया गया है।

समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के अनुसार मेडिकल बोर्डो का गठन उनको जमानत या पेरोल पर रिहा करने और इलाज के लिए विदेश भेजने की तैयारी की दिशा में उठाया गया कदम है।

मेडिकल बोर्ड ने विशेष जेल में हसीना की और एक अस्पताल में कोको के स्वास्थ्य की जांच की। सरकार ने बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य की जांच के लिए भी एक मेडिकल बोर्ड के गठन के कदम उठायें हैं लेकिन इसमें एक-दो दिन का समय लग सकता है।

सूत्रों के हवाले से दैनिक 'स्टार' ने लिखा है कि मेडिकल बोर्डो के गठन का उद्देश्य दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों को ईलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति देना है ताकि वार्ता में दोनों बड़ी पार्टियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

इकसठ वर्षीय शेख हसीना ब्लड प्रेशर, आंख की तकलीफ से पीड़ित हैं। 2004 में हुए एक बम विस्फोट में हसीना का एक कान भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। बासठ वर्षीय खालिदा जिया गठिया से पीड़ित हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+