पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में महिला को जिंदा जलाया
भोपाल, 6 जून (आईएएनएस) मध्यप्रदेश के हरदा जिले के कमताड़ा गांव में एक दहला देने वाली घटना में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला को जिंदा जला दिया गया।
हरदा के पुलिस अधीक्षक क़े पी़ वेंकटेश्वर राव ने मंगलवार को हुई इस घटना की जांच के आदेश दिये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कमताड़ा गांव में सरकारी हैण्डपम्प से पानी भरने को लेकर डोली नागौर नाम की महिला का उसी गांव की कृष्णाबाई से विवाद हो गया। दोनों में जब हाथापाई होने लगी, तो लोगों ने समझा-बुझा कर मामला शांत करवा दिया। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई, रात होने पर कृष्णाबाई के परिजनों ने कथित तौर पर डोली के घर पर पहुंच कर मारपीट की और बाद में डोली की दादी प्रेमा बाई पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
गंभीर रूप से झुलसी प्रेमा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
गुरूवार को इस मामले को लेकर कमताड़ा गांव के लोगों द्वारा हरदा में हंगामा करने पर ही पुलिस को होश आया। पुलिस अधीक्षक राव ने आईएएनएस को बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ कारवाई की जायेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications