शेयर बाजारों पर महंगाई की मार, सेंसेक्स 197 और निफ्टी 49 अंक फिसले (लीड-2)

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों पर शुक्रवार को बढ़ी हुई महंगाई के ताजा आंकड़ों का साफ असर देखा गया। इस दौरान सेंसेक्स 197 और निफ्टी 49 अंक लुढ़के।

मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 50.14 अंक अर्थात 1.25 प्रतिशत गिरकर 15,572.18 पर बंद हुआ।

इस दौरान बीएसई का मिडकैप 50.14 अंक अर्थात 0.78 प्रतिशत फिसलकर 6,350.15 पर और स्मॉलकैप 39.54 अंक अर्थात 0.51 प्रतिशत के नुकसान से 7,696.05 पर बंद हुए।

उधर राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 'निफ्टी' भी 49.15 अंक अर्थात 1.05 प्रतिशत नीचे गया और यह 4,627.80 पर बंद हुआ। गुरुवार को यह 4,676.95 पर बंद हुआ था।

आज के कारोबार में विप्रो, आईटीसी, रैनबैक्सी लैब्स और हिंडालको के शेयर सेंसेक्स के सर्वाधिक नुकसान वाले शेयर रहे जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, ग्रासिम और इंफोसिस के शेयरों को सर्वाधिक मुनाफा हुआ।

इससे पहले शेयर बाजारों में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत अच्छी हुई थी और सेंसेक्स 70 अंकों की बढ़त के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही उनमें गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स 70.84 अंकों की बढ़त के साथ 15,840.56 पर और निफ्टी 4676.95 पर खुले थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+