भारतीय मूल के व्यापारी को साढ़े नौ साल की जेल
लंदन, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय मूल के एक व्यापारी को 70 करोड़ डालर की धोखाधड़ी के आरोप में साढ़े नौ साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।
लंदन, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय मूल के एक व्यापारी को 70 करोड़ डालर की धोखाधड़ी के आरोप में साढ़े नौ साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।
वीरेंद्र रस्तोगी नामक यह व्यापारी 'संडे टाइम्स' की ब्रिटेन के धनी व्यक्तियों की सूची में शामिल रह चुका है। उसके घोटाले में सहयोग देने वाले दो अन्य व्यक्तियों आनंद जैन को साढ़े आठ साल और एक बैंकर गौतम मजूमदार को साढ़े सात साल की सजा सुनाई गई है।
साउथवर्क क्राउन अदालत के न्यायाधीश जेम्स वड्सवर्थ ने गुरुवार को सजा सुनाते हुए कहा कि इन तीनों ने मिलकर ब्रिटेन और अमेरिका की बैंकिंग व्यवस्था को गहरी हानि पहुंचाई है।
इन तीनों व्यक्तियों ने 324 ग्राहकों के जाली दस्तावेजों के आधार पर बैंकों से कर्ज लिया । हर कर्ज को चुका कर उससे बड़ा कर्ज लिया गया।
इनकी धोखाधड़ी का भंडा तब फूटा जब हांगकांग के एक नकली पते से फर्जी दस्तावेज रोमानिया में कंपनी के आडिटर 'प्राइसवाटरहाउसकूपर्स' के पास फैक्स किए गए।
एसएफओ के जांच दल का नेतृत्व करने वाले पेज रम्बले ने कहा कि वास्तव में यह ऐसी धोखाधड़ी है जो भारत के गरीब इलाकों से लेकर मैनहट्टन के कारपोरेट हलकों तक फैली हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications