पंजाब विश्वविद्यालय में हो रही है साइकिल की सवारी
चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इन दिनों पंजाब विश्वविद्यालय में एक अनोखा प्रयास किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर छात्रों के बीच साइकिल की सवारी को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।
चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इन दिनों पंजाब विश्वविद्यालय में एक अनोखा प्रयास किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर छात्रों के बीच साइकिल की सवारी को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।
विश्वविद्यालय का भूगर्भ विज्ञान विभाग साइकिल की सवारी को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है। दरअसल, विभाग कार्बन उत्सर्जन के प्रभावों को लेकर छात्रों को सचेत करने का प्रयास कर रही है।
भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रोफेसर और एक पर्यावरण संबंधी अंतर्राष्ट्रीय समिति के सदस्य अरुण अहलूवालिया इस अभियान के प्रचार- प्रसार में जुटे हुए हैं। हाल ही में अहलूवालिया का नाम संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट पर पर्यावरण संबंधी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वालों की सूची में शामिल किया गया है।
अहलूवालिया ने आईएएनएस से कहा, "हमारा लक्ष्य विश्वविद्यालय परिसर को वाहन मुक्त करना है। कड़े नियमों को लागू कर हम इस काम को पूरा नहीं कर सकते हैं। इसके लिए खुद ही कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।"
विश्वविद्यालय में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के मौके पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जो सात जून तक चलेगा। कार्यक्रम के विषय में अहलूवालिया ने कहा, "अब पैदल चलने के लिए लोगों को जागरूक बनाने की आवश्यकता है। "
अभियान में स्कूली छात्रों को भी शामिल किया जा रहा है। मोटर साइकिलों के स्थान पर साइकिल की सवारी करने के लिए इन सभी को प्रेरित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि पंजाब विश्वविद्यालय में लगभग दस हजार छात्र पढ़ाई करते हैं। पिछले वर्ष विश्वविद्यालय में सोमवार को 'वाहन मुक्त' दिवस का नाम दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications