नाइमेक्स में क्रूड 2 डालर चढ़ा
नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। डालर के मुकाबले यूरो में आई मजबूती के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स)में आज तेल का जुलाई वायदा कारोबार के दौरान 129.79 डालर प्रति बैरल की ऊंचाई को छूते हुए 1.70 डालर प्रति बैरल की मजबूती से 129.49 डालर प्रति बैरल दर्ज किया गया। लंदन के आईसीई वायदा में भी ब्रेंट क्रूड का जुलाई वायदा 1.42 डालर की मजबूती से 128.96 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया।
यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी ) के अध्यक्ष ट्रिचेट के कल आए बयान के मद्देनजर यूरो की तुलना में डालर में कमजोरी जारी है। ट्रिचेट के बयान से इस बात के संकेत मिले हैं कि ईसीबी अपनी आगामी बैठक में ब्याज -दरों में वृद्धि की घोषणा कर सकता है।
घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स में आज तेल का जून वायदा 5,396 रुपये प्रति बैरल खुला और 5,395-5,577 रुपये प्रति बैरल के बीच कारोबार करते हुए फिलहाल 160 रुपये की तेजी से 5,534 रुपये प्रति बैरल देखा गया।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications