आईपीसीएल संयंत्र में आग लगी, तीन मरे (लीड-2)
मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। मुंबई से लगभग 95 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के नागोठाणे स्थित 'इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कारपोरेशन लिमिटेड' (आईपीसीएल) में आग लगने से तीन लोग मारे गए और कम से कम 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी का अधिग्रहण कर चुकी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने उन कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। आरआईएल द्वारा जारी वक्तव्य के मुताबिक आज सुबह 11.20 बजे संयंत्र में आग लगी थी।
रायगढ़ पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक कुछ घायलों को मुंबई के हरकिशनदास अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ घायलों का इलाज आईपीसीएल परिसर में स्थित धीरुभाई अंबानी अस्पताल में किया जा रहा है।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना का पूरा विवरण अभी नहीं मिल पाया है। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक आग रसायनों के उस भंडार स्थल में लगी जहां मरम्मत का काम चल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications