मेलबर्न में भारतीय छात्र पर हमला करके लूटा
सिडनी, 6 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर मेलबर्न में शुक्रवार को बस का इंतजार कर रहे एक 22 वर्षीय भारतीय छात्र पर हमला कर उसे लूट लिया गया।
सिडनी, 6 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर मेलबर्न में शुक्रवार को बस का इंतजार कर रहे एक 22 वर्षीय भारतीय छात्र पर हमला कर उसे लूट लिया गया।
भारतीय छात्र की पहचान सैम के रूप में की गई है। उस पर हमला तब किया गया जब वह सुबह 6.30 बजे बर्कले स्ट्रीट पर बस का इंतजार कर रहा था।
पिछले 18 महीने से मेलबर्न में रह रहा सैम ला टर्बो विश्वविद्यालय से फाइनेंस में मास्टर डिग्री का छात्र है। आज सुबह वह परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रहा था।
सैम के सर पर किसी ने पीछे से वार करके उसे बेहोश कर दिया। होश में आने पर सैम का मोबाइल फोन और पर्स गायब था। पर्स में कुछ पैसे और कार्ड थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications