त्रिपुरा की पनबिजली परियोजना के लिए ओएनजीसी के साथ समझौता

अगरतला, 6 जून (आईएएनएस)। छह साल की अनिश्चितता के बाद तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) त्रिपुरा के मोनार्चक पनबिजली ऊर्जा संयंत्र को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करने के लिए तैयार हो गई है। इस संयंत्र से 104 मेगावाट बिजली पैदा की जा सकेगी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ओएनजीसी और राज्य सरकार की नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (एनईईपीसीओ) के बीच नई दिल्ली में गुरुवार को इस संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के बाद गत छह वर्षो से बनी अनिश्चिताएं खत्म हो गई हैं। अब ओएनजीसी अगले 15 वर्षो तक प्रतिदिन पांच लाख घन मीटर गैस संयंत्र को उपलब्ध कराएगा।

एनईईपीसीओ के प्रबंध निदेशक जे. बरकाकती ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "दोनों निगमों के बीच 30.6 अरब रुपये का समझौता हुआ है, जिससे अक्टूबर 2010 तक इस ऊर्जा संयंत्र के चालू हो जाने की उम्मीद है।"

उल्लेखनीय है कि मोनार्चक पनबिजली परियोजना की शुरुआत छह वर्ष पहले हुई थी और उस समय इसकी बिजली उत्पादन क्षमता 280 मेगावाट थी। नए समझौते के तहत की जाने वाली गैस की आपूर्ति से अब इसकी बिजली उत्पादन क्षमता 104 मेगावाट ही रह जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+